आर्य नेता ने दान के महत्त्व को बताया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज हापुड़ में आयोजित वैदिक प्रचार उत्सव के दूसरे दिन के सत्संग में श्रीमती ज्योति आर्या ने अपनी वाणी के द्वारा “मेरी बहना ,ओम नाम गाले, बीत जाएगी उमरिया” आदि भजनों द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया । वैदिक विद्वान आचार्य सानंद ने वेदों में वर्णित गाय की महिमा , दान के महत्व तथा माता का प्रथम गुरु के रूप में महत्व पर श्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया । समापन पर आर्य समाज हापुड़ के प्रधान पवन आर्या ने सभी श्रोताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया । मंत्री संदीप आर्य ने बताया कि आर्य समाज हापुड़ का यह सत्संग सोमवार 26 अगस्त तक चलेगा । इस अवसर पर विजेंद्रकुमार , सुंदरलाल आर्य, इंद्रजीत सिंह, रमाकांत आर्य, रेखा गोयल, रेनू शर्मा आदि उपस्थित थे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























