👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत कुचेसर चौपला के फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे फ्लाईओवर पर एक ट्रैक्टर को बस ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार तीन लोग अपने घर जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ। एक्सीडेंट में सिमरौली के रहने वाले सोनू तथा चमरी के रहने वाले नीटू की मौत हो गई जबकि चमरी निवासी बबलू का मेरठ में उपचार चल रहा है।





























