कोलकाता में छात्रा के साथ हुए रेप व हत्या के विरोध में चिकित्सकों की ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चिकित्सकों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पूरे देश में चिकित्सकों में गुस्सा है। हाल ही में कोलकाता एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में छात्र की नृशंस हत्या से चिकित्सक बेहद चिंतित है। ऐसे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में की सचिव डॉक्टर विमलेश शर्मा ने बताया कि घटना के विरोध में चिकित्सक 17 अगस्त यानी शनिवार को ओपीडी सेवाएं बंद रखेंगे और विरोध स्वरूप अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर हापुड़ शहर में पैदल मार्च निकालेंगे। यह पैदल मार्च रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड से शुरू होकर टाउन हॉल हापुड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संपन्न होगा।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























