एकेपी डिग्री कालेज में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में गुरुवार को राष्ट्रीय पर्व ‘स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया और देशभक्ति से पूर्ण रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय प्रांगण में प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, सचिव अनिल कुमार गुप्ता,संयुक्त सचिव रविंद्र अग्रवाल जनरल सेक्रेटरी आनंद आर्य तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर साधना तोमर ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं,प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने झंडे को सलामी दी तथा संवेत स्वर में राष्ट्रगान एवं तिरंगा गान गाया। तत्पश्चात संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. जया शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने “वंदे मातरम”एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन किया। छात्राओं ने योग मुद्राओं की मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी तथा देश गीत आधारित समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। छात्रा कुमारी पारुल ने देश प्रेम से संबंधित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की संचालिका एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ. सर्वेश ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए “जन्मभूमि को स्वर्ग से भी सुंदर” मानने वाली भारतीय ज्ञान परंपरा की अद्वितीयता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की समापन पर महाविद्यालय में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























