हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर फ्लाईओवर पर गुरुवार की तड़के करीब 4:00 बजे दिल्ली नंबर गाड़ी की आगे चल रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी में सवार पांच में से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन का उपचार चल रहा है जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे के दौरान दिल्ली निवासी चिराग गुप्ता समेत दो लोगों की मौत हुई है।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला गुरुवार का है। जब गुरुवार की तड़के करीब 4:00 दिल्ली नंबर की एक गाड़ी दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही वह रसूलपुर फ्लाईओवर पर पहुंची तो गाड़ी की आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन को सीएचसी सिखेड़ा और दो को देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिखेड़ा सीएचसी में लाई गई दो घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि देवनंदिनी में दो घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अनुराग, प्रवीण कुमार और नमन सड़क हादसे में घायल हुए हैं। जबकि चिराग गुप्ता निवासी दिल्ली समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























