हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के उद्यमी अशोक छारिया को आई. आई. ए. की केंद्रीय कार्यकारिणी के वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए नामित किया है। अशोक छारिया हापुड़ चैप्टर के संस्थापक सदस्य हैं। इससे पहले अशोक छारिया आई. आई. ए. हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन, डिविजनल चेयरमैन और दो बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रहते हुए उद्योगों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। अशोक छारिया हापुड़ में धर्मार्थ संस्था सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष तथा इसके साथ ही तरफ काफी संस्थाओं के सदस्य भी हैं। आई आई ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर अशोक छारिया ने कहा कि वह इस पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तथा एमएसएमई उद्योगों को होने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि किसी भी उद्यमी सदस्य का विना वजह से शोषण न किया जाए और उद्यमियों को किसी भी प्रकार की आर्थिक एवं मानसिक परेशानी न हो। वाईस प्रेसिडेंट बनाए जाने पर हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंहल, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल तथा राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा ने अशोक छारिया को हार्दिक बधाई दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























