देशभक्ति का जज्बा भरने हेतु तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में सोमवार की दोपहर को हापुड़ में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए थे और वंदे मातरम व भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेत्रियां भी शामिल हुई।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर तथा जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से भाजपाई व समर्थक भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर एकत्र हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई स्कूटी व बाइक पर सवार थे और हाथों में तिरंगा लिए थे। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देश भक्ति का जज्बा भरना है।
भारत माता की जय के उद्घोष से शुरु हुई बाइक तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरु होकर, अतरपुरा चौपला, पक्काबाग, चंडी रोड, मेरठ गेट, गोल मार्किट होते हुए हापुड़ के अटल गौरव पार्क पहुंची। तिरंगा यात्रा जिस भी मार्ग से निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा हापुड़ के अटल गौरव पार्क पर पहुंच कर एक सभा के रुप में बदल गई। सभा को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, भूतपूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, विधायक विजयपाल आढ़ती, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, भाजपा नेत्री अलका निम आदि ने सम्बोधित किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























