जनपद हापुड़ निवासी व्यक्ति को गाजियाबाद कोर्ट ने सुनाई सात साल की कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी अकरम पर आरोप है कि उसने अपने छोटे भाई संग मिलकर पत्नी के साथ मार पिटाई की और हमला किया। पीड़िता हुमा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। अत्याचार से तंग आकर वह पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद मामला न्यायालय में शुरू हुआ। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रवि शर्मा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सात नेत्रपाल सिंह की अदालत ने महिला पर जानलेवा हमला करने वाले पति और देवर को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है और दोनों पर 15-15000 का जुर्माना भी लगाया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























