हापुड़: त्यागी नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, मोदीनगर रोड आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एसडीओ उमाकांत शर्मा ने बताया कि शनिवार को मोदीनगर रोड पर विद्युत लाइन में मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते मोदीनगर रोड पावर स्टेशन से निर्गत 11 केवीए साउथ ईस्ट से मिलने वाली सप्लाई और अमूल डेयरी फीडर से मिलने वाली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चंद्रलोक कालोनी, हर्ष विहार, जसरूपनगर, दस्तोई रोड, आदर्श नगर, हरद्वारी नगर, केशव नगर, मोती कालोनी, पंचशीलनगर, ईस्ट कालोनी व शिवनगर में सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक मोदीनगर मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्रम सप्लाई ठप रहेगी।
विद्युत लाइन की मरम्मत के चलते शहर की कई कालोनियों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं मिलेगी। अधिकारियों ने लोगों को सप्लाई बंद होने से पहले पानी आदि की व्यवस्था कर लेने का आग्रह किया है। एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को स्वर्ग आश्रम रोड पावर स्टेशन से फीडर संख्या चार की विद्युत लाइन के तार बदले जाएंगे। इससे देवलोक कालोनी का 800 केवीए का ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। इससे स्वर्ग आश्रम रोड, देवलोक टंकी वितरण क्षेत्र, त्यागी नगर, आनंदलोक व शिवपुरी कालोनी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। साथ ही अन्य क्षेत्र में सुबह- शाम एक-एक घंटे के लिए पावर सप्लाई बंद रखी जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























