हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दो स्थानों पर मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित की गई है। 66 लाख रुपए की लागत से दो कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण होगा। जल्द ही तहसील से भूमि संबंधित सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 104 टन कीड़े के निस्तारण के लिए शहर में कुल चार एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। हापुड़ के सिकंदर गेट और रामपुर रोड पर एक-एक सेंटर का संचालन चल रहा है जबकि एक जरोठी रोड पर और एक अन्य सेंटर रामपुर रोड पर बनेगा। दोनों के लिए शासन से धनराशि भी जारी हो चुकी है। एक केंद्र के निर्माण पर 33 लख रुपए खर्च होंगे। बताया जा रहा है कि जरोठी रोड पर स्थित भूमि पर अभी कुछ विवाद है। ऐसे में यहां निर्माण में देरी हो सकती है। फिलहाल अधिकारी विवाद को सुलझाने में लगे हुए हैं।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























