वैस्टर्न यूपी में एमएसपी पर एक अक्तूबर से धान की खरीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में धान की सरकारी खरीद एमएसपी पर होगी। सूबे की सरकार ने धान खरीद की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। जनपद हापुड़ में भी खाद्य एवं रसद विभाग धान की सरकारी खरीद करेगा।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए तथा ए ग्रेड धान का मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।
मूल्य समर्थन योजना के तहत एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद शुरू होगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अन्य जिलों में एक नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने इस संबंध में समय-सारिणी जारी कर दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड का 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने समय- सारिणी को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा हैं। कि ई-टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों की नियुक्ति व परिवहन के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पश्चिमी उप्र के जिलों के लिए 25 अगस्त और शेष अन्य जिलों के लिए 31 अगस्त तक पूरी कर ली जाए। क्रय केंद्रों पर कंप्यूटर, लैपटाप, आइपैड, इंटरनेट व अन्य उपकरणों की उपलब्धता पश्चिमी उप्र में 15 सितंबर तक पूरी कर ली जाए।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























