भारतीय पहलवान विनेश फोगाट साजिश का शिकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलम्पिक के फाइनल से पहले वजन अधिक बताकर अयोग्य करार दिए जाने के विरोध में गुरुवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और इसके पीछे गहरी साजिश बताई। कांग्रेसजन विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने के कारणों की जांच की मांग की।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल सहित भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, गौरव गर्ग, नरेश भाटी, देवेंद्र कुमार सहित अनेक कांग्रेसी गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को एक साजिश के तहत पेरिस ओलम्पिक से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस मामले की जांच हेतु एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय पहलवान विनेश फोगाट स्वयं को अकेला न समझे, पूरे भारतवासी विनेश फोगाट के साथ खड़े है। उन्होंने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























