श्मशान घाट की टीन दुरुस्त करेगी पंजाबी सभा समिति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड स्थित हापुड़ नगर का एकमात्र मुख्य (मुक्ति स्थान) जहां पर मृत हुए व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाता है जिसे हम मोक्ष धाम भी कहते हैं। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी [मोक्षधाम] के टीन शेड़ो की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि अचानक बारिश आ जाने पर जलती हुई चिता को भीगने से नहीं बचाया जा सकता। पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि इसकी दुर्दशा ठीक करने की जिम्मेदारी पंजाबी सभा समिति रजिस्टर्ड द्वारा उठाई गई है। पंजाबी सभा समिति ने इन जर्जर, गले हुए टीनो को बदलवाने का काम शुरू कर दिया है। दोनों साइड की ऊपर वाली लाइन बुरी तरह से गल गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























