हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कमेला रोड पर स्थित बड़े मदरसे के पास रविवार की रात को ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला और फायरिंग करने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आशियाना कॉलोनी गोला कुआं निवासी फैसल ने बताया कि चार अगस्त की रात करीब 9:00 बजे उसके पिता रईस ई रिक्शा में बैठकर अपनी गत्ते की दुकान से वापस घर लौट रहे थे। कमेला रोड पर स्थित बड़े मदरसे के पास कार में सवार उसका बहनोई जुनैद, असगर और शोएब निवासीगण आवास विकास कॉलोनी, साबिर, दानिश और छोटा निवासीगण मोहल्ला कोटला मेवतियां और सरताज निवासी मोहल्ला निवासीपुरा अपने हाथों में लाठी डंडे, हॉकी और धारदार हथियार व तमंचे से लैस होकर आए और उसके पिता को रोक लिया और जानलेवा हमला किया। आरोपी ने फायरिंग भी की। किसी तरह पीड़ित ने अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भागने में फरार हुए उसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























