बाइक सवार चाचा भतीजे को गाड़ी ने मारी टक्कर, हुए घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता स्थित मध्य गंग नहर के पास एक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार चाचा भतीजे घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव लुखराणा निवासी राम अवतार अपने भतीजे प्रमोद के साथ सोमवार की दोपहर बाइक से कुचेसर चौपाल जा रहे थे। वापस गांव बछलौता स्थित मध्य गंग नहर के पास अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान उनका भतीजा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने उठाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























