अतरपुरा चौपला से गुजरी एक बाइक पर सवार पांच युवकों ने दी पुलिस को खुली चुनौती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक बाइक पर सवार पांच युवक पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। कानून को ठेंगा दिखाते हुए यह बाइक सवार बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे हैं। यह बाइक हापुड़ के अतरपुरा चौराहा से होकर गुजरी जो कि हापुड़ के व्यस्त मार्गों में से एक है और हापुड़ कोतवाली के अतरपुरा पुलिस चौकी पर अक्सर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं लेकिन किसी ने भी इन बाइक सवार को नहीं रोका। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े होते हैं। वैसे हापुड़ कोतवाली पुलिस अतरपुरा पर बैरिकेडिंग करती है, चेकिंग अभियान चलाती है लेकिन इस तरह खुलेआम एक बाइक पर पांच युवकों का सवार होना कई सवाल खड़े करता है।
बाइक पर सवार एक युवक खड़े होकर यात्रा कर रहा है। आप ही सोचिए जरा सा संतुलित बिगड़ने पर जान भी जा सकती है। ऐसे में हापुड़ कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























