टोल टैक्स पर फंसी रही एंबुलेंस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की लापरवाही के कारण रिजर्व लेन में वाहनों की लंबी कतार होने की वजह से एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस हूटर बजाती रही लेकिन टोल कर्मी टोल टैक्स वसूलते हुए दिखाई दिए। टोल टैक्स के बेरियर ना उठने की वजह से एंबुलेंस चालक को परेशानी हुई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पिलखुवा के टोल प्लाजा पर एक एंबुलेंस सोमवार की रात को जाम में फंस गई। इस दौरान कार चालकों ने एंबुलेंस को जगह देने की कोशिश की लेकिन गलियारा बेहद तंग होने के कारण वह कुछ ना कर सके। एंबुलेंस चालक काफी देर तक हूटर बजाता रहा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के कोषाध्यक्ष व भाजपा नेता सर्राफ आयुष शर्मा ने बताया कि वह भी मौके पर थे। जब एक-दो गाड़ियां बची तो टोल फ्री कराया गया और कुछ देर बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। यह एक गंभीर विषय है। वह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर एंबुलेंस के लिए एक लेन आरक्षित कराने की मांग उठाएंगे।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























