हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन यूथ आइडेंटिटी ट्रस्ट हापुड़ की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ में महिला सम्मान जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीओ,हापुड़ नगर रुपाली राय और विधि सहपरिविक्षा अधिकारी डा.निशा रावत थी। इस अवसर पर डा.निशा ने महिलाओं एवं बच्चियों को महिला हेल्प लाइन 1098 की पूर्ण जानकारी दी। डा.निशा रावत ने कहा कि महिलाओं को पढ़ लिखकर हर विभाग में जाना चाहिए। सीओ हापुड़ नगर रुपाली राय ने कहा कि यदि किसी महिला को कोई परेशान करता है या काल करके परेशान करता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें। पहचान को गुप्त रखकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि संस्थागत चार साल से महिला सम्मान व दहेज विरोधी जागरुकता पर काम कर रही है। अगर महिला मां है तो जन्नत है और बहन है तो वह बरकत है वो बीवी है तो मोहब्बत है और बेटी है तो रहमत है इस अवसर पर सबा,आलिया,पवन जीत सिंह,शालकिन,वसीम अहमद सैफी,सिकंदर फारुकी,परवेज आलम,विकास दयाल आदि उपस्थित थे।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























