अतिक्रमण से नाले बने नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नाले गंदगी व कूड़ा करकट से अटे पड़े हैं जिस कारण ग नगर में आए दिन जल भराव की समस्या पैदा होती रहती है। पोलीथीन पानी के प्रवाह में सबसे बड़ी बाँधक बनी है जो अवरोध बनकर सामने आई है।
हापुड़ नगर के मोहल्लों व मुख्य मार्गों का पानी दो नालों से होकर दिल्ली रोड के नालों में गिरता है। मुख्य नालों पर अतिक्रमण, होने के कारण नाले सिकुड़ कर नालियां बन गए हैं। हापुड़ का गोल मार्किट ऐसा मार्किट है, जहां हल्की सी वर्षा के कारण जल भराव हो जाता है। जल भराव से व्यापारी परेशान हैं क्योंकि पानी दुकानों में घुसने से माल खराब हो जाता है।
गोल मार्किट में अतिक्रमण के कारण ही जल भराव की समस्या पैदा हुई है। व्यापारियों ने दुकानों को अनधिकृत रूप से इतना आगे बढ़ा लिया है नालियां जब दुकान के अंदर से होकर बहने लगीं तो उन्हें बाहरी ओर पुनः बनाया गया। नालों को पाटकर दुकानें बना ली गई। अतरपुरा पुलिस चौकी से गोल मार्किंट की ओर बह रहे नाले पर कब्जा करके ही दुकानें बना ली गई है और धंधा चल रहा है। यही हाल कोठी गेट, कसेरठ बाजार, अतरपुरा चौपला रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौपला, पकौड़ी तथा जूस वालों ने पूरे नगर को नरक बना रखा है। वे झूठे ढोने-पत्तल, प्लास्टिक के गिलास, पोलीथीन आदि शाम को घर जाते वक्त नालों में पलट जाते हैं। व्यवसायी भी दुकानों व उद्योगों का कूड़ा करकट नालों में सरका देते हैं। कुछ ऐसे भी चिकित्सक हैं जो आपरेशन थियेटर की गंदगी नालों में पलट देते हैं। होटल व रेस्टोरेंट तथा सड़क पर अतिक्रमण कर चला रही खाद्य पदार्थों की दुकानों के मालिकों ने पूरा खूनपी रखा है और वे तमाम कूड़ा करकट नाले में फैंक देते है। ये कुछ ऐसे कारण हैं जिस कारण नगर में जल भराव की समस्या पैदा हो रही है।
हापुड़ की सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर पालिका परिषद का है। परिषद नालों की सफाई में जुटी है। परिषद नालों से निकाले गए कूड़े करकट का सड़क पर ढेर लगा देती है जो कई- कई दिन तक न’उठने के कारण पुनः नालों में पहुंच जाता है।
ताज्जुब तो इस बात का है कि परिषद ने आज तक ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की है जिन्होंने नाले, नालियां पाटकर कब्जे कर लिए हैं और नालों की दिशा को ही बदल दिया है। नालों में कूड़ा-करकट फेंकने वालों के हौंसले भी इसी वजह से बुलंद हैं।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























