हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आस्था का सैलाब सड़क पर उमड़ रहा है। शिव भक्त गंगाजल लेकर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला है। कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तों की सेवा करने के लिए हाफिजपुर के थाना प्रभारी आशीष पुंडीर एक कदम आगे आए हैं। सेवा करने के साथ पुण्य भी कमा रहे हैं। कांवड़ लेकर लौट रहे शिव भक्तों की पहले तो हाफिजपुर के थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने सेवा की और उसके बाद कांवड़ उठाकर चलने लगे। इस दौरान अन्य शिव भक्तों ने रस्सी-डंडे आदि की सहायता से कांवड़ का संतुलन बनाए रखा। थाना प्रभारी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बताते चलें कि हापुड़ के थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की मरहम पट्टी भी की और फल जल आदि वितरित किए।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























