हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव नंदपुर में स्थित गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृत गोवंश को ट्रैक्टर से बांधकर खींचा जा रहा है। मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एन एन शुक्ला ने बताया कि नंदपुर गौशाला में करीब 800 गोवंशी है। यह वीडियो नंदपुर गौशाला का है। पिछले दिनों बरसात होने पर तीन दिन तक दो-दो गोवंशी की मौत हुई थी। गौशाला संचालक ट्रैक्टर के पीछे बांधकर शवों को दबाने के लिए ले जा रहे थे। मामला बेहद गंभीर है जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि जिस तरह से गोवंश शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है उसका हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























