शिवा ढाबा मामा यादव पर लगे कांवड़ सेवा शिविर में उमड़े शिवभक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीर्थनगरी हरिद्वार व बृजघाट से गंगा जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सैलाब जनपद हापुड़ के मुख्य मार्गो पर दिखाई दे रहा है और जनपद की सड़कें भगवान आशुतोष के उद्घोष से गूंज रही है। दो अगस्त को कांड़िए अपने-अपने इलाके के शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए जनपद हापुड़ मे जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए है उन्हीं में से एक शिविर है थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में लगाया गया शिवा ढाबा मामा यादव का कांवड़ सेवा शिविर। इस शिविर में शिवभक्तों के विश्राम, भोजन, दूध, फल, चिकित्सा आदि की पूर्ण शुद्धता व गुणवत्ता के साथ व्यवस्था की गई है। शिविर की व्यवस्था पर कांवड़ियों ने भी संतोष व्यक्त किया है।
कांवड़ सेवा शिविर के संचालक हापुड़ के विशाल पानी वाले भोजन की शुद्धता व भोजन की तैयारी व गुणवत्ता पर खुद निगरानी रखे है तथा खाद्य पदार्थ, शीतल पेयजल वितरित करा रहे है। साथ ही शिवभक्त सेवकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहते है कि शुद्धता व गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं है।
शिविर संचालक ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर 2 अगस्त की शाम तक यथावत चलता रहेगा और बड़ी तादाद में कांवड़िए शिविर पहुंच रहे है। शिविर में निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























