बंद मकान से लाखों के गहने व 23 हजार की नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर मकान के भीतर दाखिल हुए और दो कमरों का ताला तोड़ते हुए करीब साढे चार लाख रुपए के गहने और 23 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार गए हुए थे।गांव निवासी उमेश सैनी अधिवक्ता है जिन्होंने बताया कि 26 जुलाई को उनके बड़े भाई राजबहादुर उर्फ पिंटू हरिद्वार से कावड़ लेने के लिए गए थे। उसके साथ ही परिवार के अन्य सभी सदस्य भी गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार गए हुए थे। उन्होंने मकान का ताला लगाया और वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। रविवार को लौटने पर पता चला कि मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की और इतमीनान से चीजों को खंगाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























