👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगातट पर अज्ञात कारणों से हुई एक दर्जन लोगों की मौत के बाद बृजघाट व आस-पास के इलाके में स्थित देशी शराब के दुकानों से लिए गए शराब के नमूने जांच में मानक के अनुरुप पाएं गए है।
एक सरकारी प्रेस नोट में बताया गया है कि नवम्बर माह में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध जनपद में एक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 20 मुकद्दमें दर्ज कर 27 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 1370 लीटर अवैध शराब व 700 लीटर लहन बरामद की गई।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996



























