किसानों ने मांगा गन्ना भुगतान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में किसानो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को गन्ना भुगतान को लेकर अपर आयुक्त अमित कुमार वशअपर जिलाधिकारी संदीप कुमार से मिला।जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि 22 जुलाई को लखनऊ महापंचायत मे गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण सिंह से वार्ता हुई। उन्होंने साफ-साफ कहा था कि बैंकों के भुगतान से पहले आप किसानों का बकाया गन्ना भुगतान होगा, इसी विषय को इनको ज्ञात कराया और बैंकों के बकाया भुगतान से पहले किसानों को गन्ना भुगतान हो इस पर जोर दिया अगर महाशिवरात्रि के बाद गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू अराजनैतिक जन आंदोलन के लिए तैयार है । साथ में कटार सिंह, मोनू त्यागी, अनिल हूण, राजवीर भाटी, राधेलाल त्यागी, रवि भाटी, सर्वेश त्यागी, मनोज तोमर आदि।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























