हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोडवेज बस अड्डा शहर के बीचो-बीच होने की वजह से काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। एक तरफ यातायात प्रभावित हो जाता है तो दूसरी ओर बसों को निकालने में परेशानी होती है। ऐसे में सैटलाइट बस अड्डे बनाने की योजना बनाई जा रही है लेकिन पिछले एक वर्ष से तीन एकड़ जमीन की तलाश पूरी न होने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे पर डिपो, वर्कशॉप और अड्डा एक साथ है। यहां से सीतापुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा समेत विभिन्न मार्गों पर लगभग 130 बसों का संचालन होता है जिससे आसपास और शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सैटेलाइट बस अड्डे को बनाने की योजना चलाई जा रही है जहां पर यात्रियों के लिए भी कई सुविधाएं होंगी लेकिन अभी तक जमीन न मिलने की वजह से परेशानी हो रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























