केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को हापुड़ में आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना व प्रदर्शन का आयोजन आप पार्टी हाई कमान के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल की बढ़ती हुई लोकप्रियता से घबरा कर सरकार ने उन्हें जेल मे डाल रखा है। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे।
आम आदमी पार्टी जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने धरना स्थल पर कहा कि केंद्र सरकार कदम-कदम पर विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रही है और विपक्षी नेताओं को झूठे मुकद्दमों के बल पर जेल में डाल रही है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का खुला दुरुपयोग कर रही है। अरविंद केजरीवाल का जेल में स्वास्थ्य गिर रहा है, परंतु सरकार इस ओर से बेखबर है। उनकी प्रमुख मांग है कि आप नेता अरविंद केंजरीवाल को बिना शर्त रिहा किया जाए।
आप के कार्यकर्ताओं ने मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। इस मौके पर मनोज भारद्वाज, ऋषिपाल सैनी, अनवर मलिक, सीमा सागर, रीना, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























