representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश भर में साथ-साथ हापुड़ जनपद में बने बेसमेंट के मानकों की जांच होगी। मानकों पर खरा न उतरने वाले बेसमेंट मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। यह जांच एचपीडीए के इंजीनियरों की एक टीम करेगी।
बता दें कि जनपद हापुड़ में हजारों बिजनैस काम्प्लैक्स बने है और उनमें लम्बे-चौड़े बेसमेंट बने है, जो मानकों के विपरीत है। इन बेसमेंट में व्यापार चल रहे है और दुकानें खुली है। सैलून चल रहे है। आफिस खुले है, साथ ही बेसमेंट गोदाम भी बने है। बेसमेंट में व्यापार संचालित होने से सड़कों पर वाहन खड़े रहते है जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है।
बता दें कि प्राधिकरण की सांठगांठ से ही मानक के विपरीत बने बेसमेंट में व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली की एक कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से हुई छात्रों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में बने व निर्माणाधीन बेसमेंट की जांच करने के आदेश दिए हैं। विकास प्राधिकरण इसके लिए अभियंताओं की एक टीम बनाकर इसकी तुरंत जांच शुरू कराएंगे और तय मानक का पालन करेंगे। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि बेसमेंट में पार्किंग के अलावा कुछ भी चलता हुआ पाया जाए तो उसको तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए।
अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण को निर्देश भेज दिया है। निर्देश दिया गया है कि अपने से संबंधित क्षेत्र में स्थित बेसमेंट में मानक सुरक्षा सुनिश्चिंत करेंगे। इसके लिए आवार अभियंता, सहायक अभियंता और जोनल अधिकारी की एक टीम बनाई जाएगी।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























