शेविंग कराने जा रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में सचिन उर्फ अक्की पर 21 जुलाई की रात को कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडो से हमला किया गया। इस दौरान वह घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सचिन उर्फ अक्की ने बताया कि 21 जुलाई की रात वह दुकान बंद कर पास में नाई की दुकान पर शेविंग कराने के लिए जा रहा था। स्वर्गाश्रम रोड पर पहुंचने पर दीपक कश्यप उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला भगवानपुरी ने अपने दो साथियों वरुण और अभिषेक के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गाली गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


































