पांच सौ रुपए कीमत के साथ खुलेआम चल रहा था देह व्यापार, पत्रकार व पति-पत्नी समेत पांच गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित एक मकान में जिस्म फिरोशी का धंधा जोरों से चल रहा था। मामले से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर पुलिस हरकत में आई और उसने अवैध कारोबार के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई करते हुए जिसमें फिरोशी के धंधे का खुलासा किया। एक दम्पति, एक कथित पत्रकार समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी बारामद की है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को हापुड़ के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो रिफ्यूजी कॉलोनी की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मकान में किस तरह 500 रुपए में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। एक व्यक्ति ग्राहक बनकर मकान में पहुंचा और उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में छापामार कार्रवाई की जिसके बाद पुलिस ने तीन पुरुष और दो महिलाओं को दबोच लिया। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बारामद की है।
देह व्यापार में लिप्त लोग कब से इस धंधे को अंजाम दे रहे थे? कौन-कौन ग्राहक वहां पहुंचे थे? पुलिस इन सवालों का जवाव तलाश रही है। गिरफ्तार किए गए पांच में से एक तथाकथित पत्रकार नगर निवासी चांद मोहम्मद है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























