अवैध कॉलोनी में नक्शा पास कराने का झांसा दे रहे दलाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण विकास के तमाम दावे करता है। इसी बीच एचपीडीए क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कॉलोनियां भी काफी तेजी से फल फूल रही हैं। अवैध निर्माण दिन पर दिन गति पकड़ता जा रहा है। अधिकारियों की शह पर कुछ दलाल दलाली के माध्यम से अवैध निर्माण को तेजी से करा रहे हैं जो जरूर भविष्य में दुखदाई होगा।
तेजी से हो रहा अवैध निर्माण:
वहीं हापुड़ की गढ़ रोड की बात करें तो इस क्षेत्र में भी अवैध निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। दफ्तर में बैठे जीजा और फील्ड में उतरे उसके साले की जोड़ी भी राजस्व को जमकर चूना लगा रही है। जीजा साले की जोड़ी काफी चर्चाओं में है। यदि अधिकारी के क्षेत्र का जायजा लिया जाए तो पता चलेगा कि किस कदर अवैध निर्माण हुआ है? जब से इस अधिकारी ने जिम्मेदारी संभाली है तब से अब तक अवैध निर्माण ने किस कदर गति पकड़ी है इस सवाल का जवाब मिलेगा। इसकी जांच होनी चाहिए।
दलाल दे रहे झांसा:
आज कल भले ही सरकार ने क्षेत्रवासियों के लिए कुछ सुविधाओं की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो कि फाइल को अटका देते हैं। ऐसे में लोग मजबूरन इन दलालों के पास जा रहे हैं जो अवैध कॉलोनी में भी नक्शा पास कराने का दम भरते हैं। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि अवैध कॉलोनी में नक्शा पास नहीं हो सकता। अब आप ही सोचिए कि दलाल यहां पर अवैध कॉलोनी में नक्शा पास करने का झूठा दावा कर रहा है। लोगों को झांसे में लेकर उनसे रुपए ऐंठ रहा है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि यह दलाल नक्शा पास कराने की जगह अधिकारियों की दलाली करके क्षेत्र में अवैध निर्माण को गति दे रहे हैं।
जीजा-साले की जोड़ी चर्चाओं में:
सरकार ने वैसे तो प्राइवेट कर्मियों को रखने पर कड़ा रुख अपनाया हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो कि कुछ लोगों को प्राइवेट रख रहे हैं। प्राधिकरण में तैनात एक अधिकारी और उसके साले की जोड़ी भी इन दिनों चर्चाओं में है। साला क्षेत्र में जाता है और जीजा को सूचित करता है। अवैध निर्माण करने वालों से भी साला ही खुद को आधिकारी समझ कर बात करता है और उनका संदेश अपने जीजा तक पहुंच जाता है। अधिकारी का साला अन्य व्यक्ति के साथ कार में सवार होकर क्षेत्र में घूमता है। वैसे तो इन दोनों को ही बोलने का लेहजा नहीं है लेकिन इनका रवैया ऐसा है जो खुद को प्राधिकरण का एक वरिष्ठ अधिकारी मानते हैं। जीजा साले की इस जोड़ी द्वारा किए जा रहे कमाल को भी जिले के शीर्ष अधिकारियों को जांच करानी चाहिए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























