सोलर रूफटाप संयत्र पर केन्द्र व राज्य सरकार का अनुदान
हापुड, वि.(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी०एम० सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। थान सिंह, परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा, हापुड द्वारा प्रधान मंत्री जी द्वारा दिनांक 13-2-24 को शुभारम्भ की गई महत्वाकाँक्षी योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। योजना में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में उपलब्ध विद्युत मीटर/लोड के अनुसार उतनी ही क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किया जा सकता है। रूफटॉप सोलर से उत्पादित विद्युत उपभोक्ता द्वारा उपयोग किए जाने के उपरान्त शेष विद्युत ग्रिड में स्वतः फीड हो जाती है। 01 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप संयंत्र से प्रतिदिन औसतम 4-5 यूनिट के अनुपात में प्रति माह औसतन 240 से 300 यूनिट विद्युत उत्पादित होती है। एक किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र हेतु 10 वर्गमीटर छायारहित छत की आवश्कता होती है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निम्नानुसार अनुदान देय है इस सिलसिले मे प्रेस नोट देखे
नेशनल पोर्टल https:#pmsuryaghar.gov.in पर पंजीकरण करके पोर्टल पर यूपीनेडा द्वारा अधीकृत / पंजीकृत वेण्डर्स के माध्यम से कराया जाएगा। पंजीकरण किए जाने के विषय में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त नगर पालिका, नगर पंचायत को लक्ष्यों का निर्धारण कर मिशन के रूप में अभियान चलाकर स्वच्छ भारत मिशन के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराकर अधिकाधिक पंजीकरण कराएँ तथा वेण्डर्स द्वारा नेटमीटरिंग सहित गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित टाइम लाइन में संयंत्रों की स्थापना कराई जाएँ। योजना के विस्तार हेतु विशेषकर शहरी क्षेत्र के मोहल्लो, कालोनियों को चिन्हित कर व्यापक प्रचार प्रसार हेतु फोकस किया जाएँ। वेण्डर्स द्वारा नेट मीटर उपलब्धता, टेस्टिंग एवं स्थापना में विलम्ब होने के विषय में सूचित किए जाने पर अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि नेट मीटर अभी डिस्काम कय नहीं कर रही है इसलिए अभी विलम्ब हो रहा है। डिस्काम स्तर से नेटमीटर कय किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गुणवत्ता की गारण्टी सहित कार्य पूर्ण कराएँ जाने के निर्देश दिए गए है साथ ही संयंत्र स्थापना के उपरान्त वारण्टी अवधि के अनुसार संयंत्र कियाशील रखे जाने के निर्देश दिए गए है। यह भी निर्देश दिए गए कि सामग्री की गुणवत्ता विषयक दायित्व निर्धारित करते हुए वेण्डर द्वारा उपभोक्ता को आश्वस्त किया जाएँ। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, प्रबन्धक अग्रणी बैंक, 02 वेण्डर्स, नेडा विभाग से थान सिंह एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थिति रहें।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























