कांवड़ शिविर संचालकों के साथ एसडीएम व सीओ ने की बैठक
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर के संचालकों के साथ हापुड़ में पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि नियमों का पालन करते हुए ही कांवड़ शिविर लगाए जाएं।
हापुड़ कोतवाली नगर के प्रांगण में शुक्रवार की दोपहर एसडीएम हापुड़ शिवम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण मिश्रा, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने कांवड़ शिविर संचालकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में निर्देश दिए की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन किया जाए। खाने-पीने की गुणवत्ता को उत्तम रखने के साथ-साथ बिजली कनेक्शन लेकर ही कांवड़ शिविर लगाया जाए। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का हर स्थिति में पालन किया जाए। अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























