हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिवरात्रि पर शिव भक्त कावड़ व जल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। जनपद हापुड़ के शेखपुर निवासी सुभाष अपने मामा के साथ पेट पलियां कांवड़ ला रहे हैं जोकि शुक्रवार की दोपहर तक हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे पहुंच चुके हैं। सुभाष ने बताया कि वह दो अगस्त को शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोले को कावड़ चढ़ाएंगे और उनका जलाभिषेक करेंगे।
सुभाष ने बताया कि वह अपने मामा पप्पू के साथ दंडवती यानी पेट पलियां कांवड़ लेकर 16 जून को हापुड़ के लिए चले थे। 40 दिनों की यात्रा करने के बाद वह शुक्रवार को हापुड़ के ततारपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे जिन्होंने बताया कि वह जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले का शिवरात्रि पर जल चढ़ाकर जलाभिषेक करेंगे। जगह-जगह रास्ते में श्रद्धालुओं ने शिव भक्त सुभाष का स्वागत किया, उनकी प्रशंसा की और आशीर्वाद लिया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























