हापुड़ः टूटा नाला मौत को दावत दे रहा है
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक नाला गत कई साल से टूटा पड़ा है, परंतु नगर पालिका परिषद हापुड़ व जन प्रतिनिधियों द्वारा टूटे नाले की कोई सुध न लेने कारण नाला टूटता ही जा रहा है और राहगीरों की जान का आफत बना है। इस टूटे नाले में बाइक सवार, स्कूटी सवार तथा कार चालक गिर कर चोटिल हो चुके है। वीडियो में नाले की दुर्दशा को देखकर आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है कि यदि अब कोई राहगीर रात के अंधेरे या दिन के उजाले में गहरे नाले में गिर जाता है, तो उसका बच पाना शायद ही मुश्किल हो। कांवड़ मार्गों को ठीक किया जा रहा है, परंतु टूटा हुआ नाला और उसमें गिरते हुए लोगों की कहानी किसी को दिखाई नहीं दे रही है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की कार्यप्रणाली से खफा व्यापारियों ने एक जुटता का परिचय देते हुए, प्रदर्शन किय़ा और परिषद के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी व्यापारी नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि यदि नाला निर्माण कर नाले पर स्लैब नहीं डाले गए तो कोई बड़ हादसा हो सकता है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























