शिव भक्तों की सुविधा के लिए दिन-रात हरिद्वार के लिए हो रहा बसों का संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से शिवभक्त जल, कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार व अन्य धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। ऐसे में हापुड़ डिपो ने शिव भक्तों के लिए बसों का संचालन किया है जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हापुड़ के एआरएम ने बताया शिव भक्तों की सुविधा के लिए मंगलवार को 14 बसों का, बुधवार को 20 से अधिक बसों का संचालन किया गया। रात्रि में भी जरूरत पड़ने पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित हापुड़ डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य मार्गों पर संचालित बसों को भी भक्तों की सुविधा के लिए हरिद्वार मार्ग पर लगाया गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी बसों को चलाया जा रहा है। बम भोले के उद्घोष के साथ शिव भक्त अपनी मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं जो जल व कांवड़ लाने के पश्चात शिवालियों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























