अजगर निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अयादनगर दक्षिणी में स्थित स्कूल में अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे जिसने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया और सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब अयाद नगर दक्षिणी के स्कूल में अजगर निकल आया। अजगर को देखकर सभी में हड़कंप मच गया जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को तुरंत मामले से अवगत कराया। टीम मौके पर पहुंची जिसने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























