हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ में रामगढि़या बोर्ड और विश्वकर्मा समाज की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के साथ ओबीसी प्रमाण पत्र एवं अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर रामगढ़िया विश्वकर्मा बोर्ड के पश्चिम उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने चर्चा की। एकलव्य ने बताया ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए संघर्ष करना पड़ता हैं जिसकी आवाज पिछले कुछ समय से रामगढ़िया बोर्ड उत्तरप्रदेश के पदअधिकारी उठा रहे हैं। जिसे लेकर एकलव्य ने कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और अधिकारियों द्वारा जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला हैं और और कुछ जिलों में बातचीत जारी हैं। इस दौरान सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, रणधीर सिंह, विकास चौधरी, गोलू बिगास आदि मौजूद रहे।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























