एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची और उसने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला के हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल को छीन ली। इसके बाद महिला पुलिस ने महिला को पकड़ा और समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पीड़िता न्याय मांगने के लिए एसपी ऑफिस पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली का रहने वाला एक परिवार मंगलवार को हापुड़ के एसपी कार्यालय पर पहुंचा जहां महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल को छीन लिया और उसे समझाया। महिला का कहना है कि उसके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ऐसे में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।
लीलू पुत्र रामसरण निवासी गांव दस्तोई ने बताया कि नितिन कुमार की हत्या गला दबाकर की गई है। मामले में संबंधित थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। वारदात को साढ़े तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और नाही परिवार के किसी व्यक्ति व गवाह का बयान अभी तक विवेचक द्वारा लिया गया। आरोपी भी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं जिससे परिजनों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ यह कदम उठाया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























