बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, हरिद्वार रूट पर बढ़ी बसें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। अब हरिद्वार रूट पर बस बढ़ाई गई है जिसके कारण दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सावन के पहले सोमवार के साथ हापुड़ से हरिद्वार जल लाने के लिए कांवड़िए रवाना होने लगे हैं। परिवहन विभाग ने हरिद्वार रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। इन बसों को दूसरे रूट से हटाकर हरिद्वार के लिए भेजा जा रहा है जिसकी वजह से कई रूटों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले एक बस का संचालन ही हरिद्वार के लिए किया जा रहा था लेकिन कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए अब धीरे-धीरे हरिद्वार रूट पर बसों का संचालन धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। हरिद्वार रूट पर आठ बसों को भेजा गया है जबकि हरिद्वार के लिए 20 बसों का संचालन आगामी दिनों में किया जाएगा। उसकी वजह से अन्य रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। एआरएम रंजीत सिंह का कहना है कि हरिद्वार रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ाने के साथ इस मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई है जो बस डिपो में खड़ी रहती है वह हरिद्वार भेजी जा रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























