स्कूल में निकला रेड स्नेक सांप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव रघुनाथपुर में स्थित एक स्कूल में सोमवार को रेड स्नेक निकल आया जिससे स्कूल में मौजूद शिक्षक व अध्यापकों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। भारत और नितेश ने सांप का रेस्क्यू किया।
मामला सोमवार का है जब एक स्कूल में अचानक सांप निकल आया। स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे इसी बीच सांप देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम में शामिल भारत और नितेश मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























