साक्षरता के लिए शिक्षिकाएं सम्मानित
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):हापुड के मोदीनगर मार्ग पर स्थित संत विवेकानन्द स्कूल में रविवार गुरू पूर्णिमा पर आयोजित एक सादे समारोह में साक्षरता को बढ़ावा देने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह में विद्यालय की पिछले वर्ष की तीन कक्षा अध्यापिकाओं कुमारी अंजलि गौतम , अविशी एवं दीपाली को उनके समाज साक्षरता के लिए किये उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रयास संयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं मुख्य अतिथि हापुड के विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
हापुड़ के विजयपाल आढती ने कहा कि छात्र मन लगाकर विद्या अध्ययन करें और बड़े अफसर बनें।उन्होने बहुत सरल भाषा में बच्चों को अनेकों सामान्य परिवारों के बच्चों के आई ए एस एवं आई पी एस बनने के उदाहरण देकर सफलता हासिल करने में उनके प्रयास के महत्व को बताया।
समाज सेवी मुकेश कुमार तोषनीवाल ने गुरु के महत्व को बताया एवं बच्चों को शिक्षा द्वारा समाज में ऊंचे स्थान पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
यह विद्यालय 1991 में स्थापित हुआ था परंतु विद्यालय की यह पहली वार्षिक पत्रिका है।इसे सरितेश्वरी नाम देकर कोविड में दिवंगत विद्यालय प्रधानाध्यापिका स्व० सरिता शर्मा को भी स्मरणीय बनाने का कार्य किया।
इस अवसर पर आर एन त्यागी,सुधीर गोयल, इंजी० शौर्य तोषनीवाल, हेमन्त सैनी, पवन शर्मा, रजनीश त्यागी, इंद्रवीर राघव, हितेश त्यागी, विराट चौधरी एवं विद्यालय स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























