हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में बिजली का तार जोड़ने का प्रयास कर रहा है एक किशोर करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
गांव बदरखा निवासी इंसाफ अली का 17 साल का बेटा जुनैद जंगल से पशुओं को चारा लेकर लौटा था। बताया जा रहा है कि उसके घर में बिजली का एक तार टूटा हुआ था जिसकी वजह से घर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। ऐसे में वह बिजली का टूटा तार जोड़ने लगा। तभी उसे करंट लग गया। झटका इतना जोरदार था कि इंसाफ अली की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























