
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुनिराज निवासी गांव खिलवाई के रूप में हुई है।
किसान का शव गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर में पड़ा मिला जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि वह शनिवार की सुबह कुछ सामान खरीदने के लिए घर से गढ़ के लिए चला था। करीब 11:00 बजे के आसपास मुनिराज का शव नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























