हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने दूसरे पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका दूसरा पति उसकी बेटी के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह मार पिटाई करता है। पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपने देवर से ही दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि उसका पति आए दिन शराबी पीकर आता है और पिटाई करता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने सौतेली बेटी के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपिटाई की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























