👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी शाहरुख पर कुछ लोगों द्वारा उस्तरे से वार कर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
शाहरुख 18 जुलाई की सुबह की 8:00 बजे मोहल्ला स्थित किराने की दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में मोहल्ले के गुलाब और अकबर ने जान से मारने की नीयत से उस्तरे से उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























