कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घ आयु की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म दिन रविवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों ने सादगी के साथ मनाया और कुष्ठ रोगियों को फल वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घ आयु की कामना की। कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जीवन संघर्षमय रहा है और उन्होंने देश की सेवा की है और कांग्रेस संगठन को मजबूत किया है।
हापुड़ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, वरिष्ठ नेता नवरत्न सिंह त्यागी, भरत लाल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप आदि रविवार को हापुड़ के कुष्ठ आश्रम स्थित भगवान शिव मंदिर पहुंचे और कांग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दीर्घ आयु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की और फिर कुष्ठ रोगियों को फलों का वितरण किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगे ब़ढ़ रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























