हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनगर में गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर सगे भाइयों को पीटने का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने तीन सगे भाइयों की पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी देशराज ने बताया कि 17 जुलाई को उसके घर के दरवाजे के सामने खड़ी गाड़ी में गांव का ही दिनेश बैठा था। गाड़ी खड़ी करने के विरोध पर दिनेश का भाई पंकज यहां पहुंच गया। इस दौरान उसकी आरोपी पंकज से कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी दोनों भाई दिनेश और पंकज उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसका भाई राजकुमार जितेंद्र भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीटा। इतना ही नहीं दिनेश ने उसके बाय कान को भी काट डाला। उसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























