हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे स्टेशन के माल गोदाम का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय को 4.50 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि हापुड़ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित माल गोदाम में सीमेंट, गेहूं, यूरिया सहित उत्पादक इकाइयों का माल उतरता है। माल गोदाम की स्थिति बेहद खराब होने की वजह से माल के आवागमन में परेशानी होती है। पिछले वर्ष भी माल गोदाम के सौंदर्यकरण के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा था लेकिन मंजूरी न मिलने की वजह से माल गोदाम की स्थिति में नहीं सुधरी। अब दोबारा भेजे गए प्रस्ताव में माल गोदाम के जर्जर प्लेटफार्म की दशा सुधारने, शेड बनाने, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यालय का निर्माण कराने और प्रकाश व्यवस्था व सड़क की स्थिति सुधारने के साथ 20 फीट ऊंची डस्ट स्क्रीन दीवार का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा है। कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि रेलवे ने माल गोदाम के जीर्णोद्धार के लिए 4.50 करोड़ का दोबारा प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
वैद्य धनीराम स्मृति औषधालय की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

























