हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन निगम ने हापुड़ जिले में बसों पर कार्यवाही की है। इस दौरान 17 बसों को सीज किया गया। साथ ही 21 बसों पर पांच लाख रुपए का अर्थदंड लगाया।
आपको बता दें कि हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ के परिवहन निगम के अधिकारी हापुड़ जिले की सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच अधिकारी छिजारसी टोल और गढ़ टोल के पास नियमों का उल्लंघन कर रहे और दूसरे मार्गो के परमिट पर चल रहे 17 बसों को पकड़ा। साथ ही इन बसों को चीज कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी रमेश कुमार चौबे ने बताया कि दूसरे रूट की बसों का संचालन अन्य रुटों पर करने पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 17 बसों को सीज किया गया साथ ही 21 बसों पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
वैद्य धनीराम स्मृति औषधालय की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

























